कामयाबी का दौर, ये सिलसिला जारी रखनाये सफर कुछ लम्बा है तुम जरा तैयारी रखना

भीड़ में कहीं पहचान बनाने की बात आए तोमियाँ तुम अदा अपनी हजारो में न्यारी रखना

तुम्हें रुलाने का काम सारी ही बस्तियाँ करेंगीमगर तुम चेहरे पे बनाए मुस्कान प्यारी रखना

लोग भी पीछे पीछे हो चलेंगे एक दिन तुम्हारेअपने दिल, अपनी जुबां पर फुलवारी रखना

मौहल्ले की हर गली में मिलेंगे वो, मत डरनाअरे समझदार हो, ऊंची अपनी सवारी रखना

कोई फिक्र नहीं, चाहे जितना तुम साझा करोबस मेरे यार हमारी पंक्तियों को हमारी रखना

#गुनी…

Keep Reading