भैया बस मन में आया तो लिख दिया… साथियो का प्रेम और बडो से आशीर्वाद निवेदित
शुरू से ही खोया रहता हूँ मैं , तेरे जज्बात मेंगीत सुनाई देते हैं मुझे तो तेरी हर एक बात में
अब हकीकत में ना सही , ख्वाबो में ही सही चाँद कदमो में रख दूं आने तो दो ख्यालात में
मेरे दिल की कीमत ना लगाओ बडा महंगा हैकागज के टुकड़ो को तुम रहने दो औकात में
गुलाब को रखा है, मत पूछो क्यों संभाल करअरे क्या रखा है, ऐसे फिजूल के सवालात में
खत खाली है, पर दिल की हर बात लिखी हैआंसुओ को छिपाकर रखा है हमने दवात में
बड़ी दूर तक आ गए , इस तरह अकेले हमअब तय करें , कभी कोई सफर हम साथ में
#गुनी…