मैंने  सीमा  पर  वीरो  को  रक्त  बोते  देखा  है

पीली धरती को  अपने  लहू   से   धोते देखा  है

ये  खा  लेते  हैं  गोली   सीने   पर   ख़ुशी  ख़ुशी

मैंने  बच्चो  को  इनकी  याद  में  रोते  देखा  है

बिना सोचे समझे  माँ  की  सेवा  करते  बालक

मैंने इन वीरो को माँ  में  गोद  में  सोते  देखा है

न  इच्छा  रखें  ये  किसी  सोने  और  चांदी  की

बस  मैंने  इन्हें  खुद  पर  माटी  पोते   देखा   है

लगा देते हैं  सारी  जान  दुश्मन  शीश झुकाने में

मैंने इनको इनकी जवानी जीवन खोते  देखा  है

ये लोग नहीं समझेंगे इन वीरो के  बलिदान  को

‘गुनी’ ने वीर जवानों को शहीद जो होते देखा  है

#गुनी …

Keep Reading