छोटी सी कोशिश …

तुझसे मौहब्बत करना गलती, नहीं तो ख्वाब रहा होगा

बिन कारण तो पत्ता भी ना हिले कोई हिसाब रहा होगा

वो खत भी खुद – बाखुद , जल राख हो गया, ऐ सनम

सबूत है इस बात का उस खत में तेरा जवाब रहा होगा

तब से, आज तलक जख्मी है, दिल मेरा मरहम से तेरे

यकीं हो या न हो, सच ये है मरहम में तेजाब रहा होगा

मालूम है मुझे तकलीफ तुझे भी हुई होगी कत्ल से मेरे

बिछड़ने के बाद , जरूर तेरी आंखो में आब रहा होगा

हमें इश्क है मगर खबर तो ये भी है, तुझे भी कम नहीं

हमारी याद में पल तेरा भी , एक एक खराब रहा होगा

#गुनी…

Keep Reading