दिल से दिल तक…

काश, तु भी मौहब्बत का शिकार हो जायेमेरा दिल तेरे दिल का किरायदार हो जाये

ढाई की बात करते हो, मुझे दो नहीं आतेदेखो होगा क्या, अगर मुझे प्यार हो जाये

जिंदगी को तेरे नाम करने का वायदा रहाअगर तेरा दिल भी मेरा वफादार हो जाये

सारी उम्र गुजार दूँ , बंद आंखो से अपनीकोई एक हो लम्हा, जो यादगार हो जाये

सब अच्छी बुरी आदतें, सारी ही छूट गईऐ खुदा मुझसे ये गलती हर बार हो जाये

#गुनी…