इंसानियत खो गयी है इसका कसूरवार कौन हैमासूमो की मौत का , आखिर जिम्मेदार कौन है

क्या होगा खत्म करने से मामूली कीड़े-मकौड़ेमियां खोजकर निकालो इनका सरदार कौन है

देखा जाए तो मैं, तुम और हम सभी हैं मुल्ज़िमसवाल है कि कानूनन सजा का हक़दार कौन है

कईं कईं मुखोटे लगाकर रखता है हमारे बीचनकाब हटाओ ये मुहँ छिपाए कलाकार कौन है

गुनी सूरत हूबहू है, फर्क कोई नजर नहीं आताये बताना बड़ा मुश्किल है कि पहरेदार कौन है

#गुनी…