लीजिये भैया फिर से आये ख्याल आपके सामने … छोटो से प्रेम और बडो से आशीर्वाद निवेदित
जहन में हमारी तस्वीर , सजाइये तो सहीआ जाएंगे दिल में जगह बनाइये तो सही
आपके हर हुक्म की तामील , हम करेंगेएक दफा आप भी , हमें मनाइये तो सही
इश्क की किताब में , हर दर्द की दवा हैआप अपना मर्ज , हमें बताईये तो सही
सुना है लोग कायल है आपकी अदाओ के कभी वो अदाएं , जरा दिखाईये तो सही
नामुमकिन को भी मुमकिन , कर देंगे हमचाँद भी तोड़ लाएंगे , फरमाईये तो सही
सारी जिंदगी याद करेंगे हर एक लम्हें कोलम्हें में इश्क का कायदा पढ़ाइये तो सही
किसी नशे की आदत नहीं , डाल भी लेंगेकभी गुनी के ख्वाबो में , आईये तो सही
#गुनी…