जीवन की सबसे बड़ी भूल केवल और केवल ये है कि…..आप ये सोच लें “कोई आपका अपना है” फिर चाहे वो निर्जीव हो या सजीव कुछ भी आपका अपना नहीं है ध्यान रखें कोई अगर कहे ,

1. मैं चाँद तारे तोड़ लाऊंगा तुम्हारे लिए — वो आपको बहका रहा है — क्यूंकि तारे कोई फल नहीं जिसे तोडा जा सके और पृथ्वी पर हर व्यक्ति हनुमान नहीं है

2. मैं जीवन भर तुम्हारा साथ दूंगा — सरे आम बेवकूफ बना रहा है — अरे हमेशा साथ तो आपका खुद का शरीर और परछाई भी नहीं देती मृत्यु आने पर वो भी साथ छोड़ देती है कोई ऐसी चीज़ है जो हमेशा साथ रहे तो वो है कर्म

3. मैं तुम्हारे बिना मर जाऊंगा — ये हद ही हो गयी — अरे आज तक कोई अपनी साँस रोककर नहीं मर लसका और अगर कोई फिर भी मृत्यु को गले लगा ले तो उसमें उसका ही स्वार्थ होता है

4. तुम मेरे लिए सर्वोपरि हो — क्या बात है वाह — अगर किसी के जीवन में कोई नया आये और वो सर्वोपरि हो जाये जबकि उसके माँ बाप ने उसे बचपन से पाला है तो क्या भरोसा कल कोई और आएगा और वो सर्वोपरी नहीं होगा ।

#गुनी …

Keep Reading