अंग्रेजी में क्या रखा है, अब सब हिंदी गले लगाओ तुमविदेशो में क्यूँ जाना अपने ही देश पे प्यार लुटाओ तुम

यहाँ बढे हो यहाँ पढ़े हो जीवन अपना यहीं सजाया हैउनकी क्यूँ नक़ल करो हो संस्कृति अपनी बढाओ तुम

माँ ने और बापू ने इतना कुछ दे रखा है , बेटा तुमको ज्यादा नहीं चुका तुम सकते, थोडा कर्ज चुकाओ तुम

माटी से तुमने अपनी तख्ती पोती लिखना सीखा गएसंघर्ष की अब घडी है माटी को कंधो पर उठाओ तुम

आजादी के चक्कर में अपने भाइयो ने जान लुटाई थीथोडा उनको भी याद करो आज कुछ अश्रु बहाओ तुम

कोई बालक तो न हो , जो अब भी चुप बैठे हो मानुषगर जाग गए हो मानव औरो को भी अब जगाओ तुम

वो अंग्रेज तो खेर पराये थे, अब अपनों की गुलामी क्यूँछोडो अब डर मित्रो हक़ की कोई तलवार चलाओ तुम

मेरे देश में वीर खूब शहीद हुए, रोती है बहने भी उनपरकोई मसाल उठाओ, अत्याचारों की चिता जलाओ तुम

क्या तुम साहित्य लिखते हो, हमे प्रेम विशेषज्ञ दीखते होगर्व की अब बात करो गुनी वीरो की ललकार सुनाओ तुम

#गुनी …

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

Keep Reading